कोंडागांव: हनुमान जन्मोत्सव पर कोंडागांव में आस्था का सैलाब, विहिप और बजरंग दल की भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कोंडागांव नगर गुरुवार को भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। शाम 7 बजे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अन्य हिंदू संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। शोभायात्रा मर्दापाल तिराहे से प्रारंभ होकर बंधा तालाब, सिटी कोतवाली होते हुए राम मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना कर..