दुमका: दुमका के बासुकीनाथ मंदिर में एक 65 वर्षीय का पैर फिसलने से हुआ घायल
Dumka, Dumka | Apr 1, 2024 दुमका के बासुकीनाथ मंदिर में कीर्तन करने आए 70 सदस्सी टीम के नाल मास्टर शिवगंगा में पैर फिसलने से घायल हो गए। बांका जिले के बौंसी माधवपुर निवासी 65 वर्षय गिरधारी मंडल शिवगंगा में हाथ धोने के क्रम में फिसल गए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया । घायल को कीर्तन मंडली के सदस्य द्वारा निजी वाहन से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।