वार्ड क्रमांक 3 में दबंगों द्वारा किन्नर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 निवासी रानी गुरु डोली नायक उम्र 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को सुबह लगभग 9 बजे वार्ड क्रमांक 3 निवासी रजनी, सौरभ और सुनील ओझा ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।