खरौंधी: उपायुक्त के औचक निरीक्षण में बीडीओ-सीओ गायब मिले, डीसी ने लगाई फटकार और मांगा स्पष्टीकरण
गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने बुधवार को खरौंधी प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये। अधिकारियों की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई और तत्काल लिखित स्पष्टीकरण की मांग की।