बाराबंकी के जैदपुर में बुधवार शाम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल इक्यावन वाहनों के चालान काटे गए। यह अभियान यातायात माह के तहत जैदपुर भानमऊ तिराहा, थाना चौराहा और बंगला बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।