पीलीभीत: बूंदीभूड़ में प्रशासक की नियुक्ति के बाद सफाई व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
पीलीभीत के गांव बूंदीभूड़ में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। उसके बाद भी गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है, जिससे सड़क किनारे झाड़ियां और घास-फूस उग आए हैं। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी