बोध गया: बोधगया में लाओ नव वर्ष ‘बौन पी माई’ का आयोजन, जरूरतमंदों में भोजन बांटा गया
Bodh Gaya, Gaya | Apr 16, 2026 बोधगया में लाओस के नव वर्ष ‘बौन पी माई’ को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन कालचक्र मैदान के समीप स्थित लाओ बौद्ध मॉनेस्ट्री के द्वारा किया गया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे इस मौके पर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से नव वर्ष का स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना की।