रामगंजमण्डी: चेचट में स्विफ्ट डिजायर कार से 39 किलो 124 ग्राम डोडा चूरा जब्त, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार, 1 बालक किया गया निरुद्ध
रामगंजमंडी के चेचट पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से 39 किलो 124 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। जब्त मादक पदार्थ, कार, मोबाइल और अन्य सामान की कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है।