भदेसर: भूतिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, दर्शन कर लौटते समय बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार
शैलेंद्र जैन ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि भदेसर थाना क्षेत्र के भूतिया गांव के पास चित्तौड़गढ़-उदयपुर एनएच पर दर्दनाक हादसा हो गया। सांवलिया जी के दर्शन कर लौट रहे कोटा निवासी रोहित तेली और रवि वर्मा की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हुए, जिन्हें उदयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रोहित तेली की मौत हो गई, जबकि रवि वर्मा का उपचार जारी है।