गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से बाजार आई युवती लापता, भाई ने एक युवक पर बहलाकर ले जाने का लगाया आरोप
गभाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार युवती एक जून को बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवती के भाई ने शाहपुर भुल्लनगढ़ी निवासी एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।