सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई करते हुए 31 ग्राम स्मैक समेत शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।