भीलवाड़ा: श्रम कानूनों के विरोध में श्रमिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर किया उग्र प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला और सौंपा ज्ञापन
केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अखिल भारतीय संयुक्त श्रमिक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भीलवाड़ा में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने काला दिवस मनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने मुखर्जी पार्क से रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और नारेबाजी कर आक्रोश जताया।