चंदला: चंदला थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे: बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर, छात्रा भी घायल
चंदला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहली घटना बछौन मार्ग पर हुई, जहां गोरा पुरवा निवासी भूरा यादव दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना बलकौरा मार्ग पर हुई, जहां हाई स्कूल बलकौरा जा रही छात्रा खुशबू अहिरवार को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके हाथ और सिर में चोट आई।