सिवनी: सिवनी में पीएम राहत योजना को लेकर निजी अस्पतालों की बैठक, दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक मुफ्त इलाज
Seoni, Seoni | Jul 12, 2026 सिवनी में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी अस्पतालों के संचालकों एवं प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। रविवार को सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे ने बताया कि पात्र दुर्घटना पीड़ितों को योजना के तहत 7 दिनों तक ₹1.50 लाख तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।