जगदलपुर: नए बस स्टैंड में महिलाओं के लिए बनेगा पिंक टॉयलेट, लगेगी सेनेटरी पैड मशीन, बच्चों को स्तनपान कराने की भी होगी सुविधा
जगदलपुर के नए बस स्टैंड में अब सिर्फ महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाया जाएगा। यहां सेनेटरी पैड की मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को स्तनपान कराने की भी सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने इसके लिए प्लान बना लिया है। जल्द ही काम भी शुरू किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू समेत नगर निगम की टीम ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बस स्टैंड का निरीक्षण किया।