हुज़ूर: किलोल पार्क के आगे धोबी घाट के पास कार बनी आग का गोला, 20 फीट ऊपर तक उठी लपटें
Huzur, Bhopal | May 1, 2026 भोपाल में सड़क पर दौड़ रही एक कार आग का गोला बन गई। करीब 20 फीट तक आग की लपटें उठ गई। इससे ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई । कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धूकर जल गई। आगजनी की घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे किलोल पार्क के आगे और धोबी घाट के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक कार को लेकर कहीं जा रहा था।