बेरमो: पांच नंबर धौड़ा में गर्भवती महिला की मौत, पुलिस की कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
Bermo, Bokaro | May 31, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के 05 नंबर धौड़ा में गर्भवती महिला अनिता देवी की मौत मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ था। लगातार विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम के बीच पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा था।