बरेली: कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में बाबा साहब के अपमान के मामले में देश के गृह मंत्री अमित शाह को घेरा, जमकर साधा निशाना
बरेली में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करके बाबा साहब के अपमान के मामले में देश के ग्रह मंत्री अमित शाह को घेरा और जमकर साधा निशाना।जिला अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत भाजपा की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया था और बैसाखी सरकार बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया था।