बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड के पास से मोटरसाइकिल चोरी का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड के पास से मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 16 दिसंबर को पीड़िता सोना अपने पति के साथ पति का उपचार करने जिला अस्पताल गई थी। जहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई,वही पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।