बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर की महिला ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी महिला ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर रिपोर्ट कराई दर्ज।पीड़िता रजनी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले कम दहेज और संतान न होने का ताना आए दिन मारते थे। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।