मथुरा: जानलेवा हमले के फरार आरोपियों ने घर में घुसकर लहराए हथियार, पीड़ित पहुंचे एसएसपी दफ्तर
वृंदावन के गौतम पाड़ा इलाके में कई महीने पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब फरार आरोपी पीड़ित परिवार पर हथियारों के बल पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। दबंगों की लगातार मिल रही धमकियों से खौफजदा पीड़ित परिवार न्याय और सुरक्षा की गुहार लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा