बहोरीबंद: बहोरीबंद में भीषण गर्मी से तपती ज़िंदगी: ईंट भट्टों पर मज़दूरों का संघर्ष
भीषण गर्मी ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है, वहीं दूसरी ओर ईंट भट्टों पर काम करने वाले कारीगरों की जिंदगी आग के दरिया से गुजर रही है। तपते सूरज और झुलसा देने वाली लू के बीच ईंट बनाने वाले मजदूर अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेतों में झोपड़ियां बनाकर रहने को मजबूर हैं।