बहराइच: वसीरगंज इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के कोतवाली नगर इलाके के वसीरगंज इलाके के रहने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगा ली थी। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।