नौतनवा: छपवा में आयोजित हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सप्त दिवसीय कार्यशाला, स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
राजीव गांधी पीजी कालेज नौतनवां के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सप्त दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन अर्थात शनिवार दोपहर स्वयं सेवकों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ सफाई कर प्रेरित किया। स्वयं सेवकों ने हाथ में सभी रोगो की एक दवाई, घर में ही साफ सफाई आदि स्लोगन व स्वच्छता के नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।