पूरनपुर: विधायक कार्यालय में जनता दरबार, समस्याओं के समाधान का दिया गया भरोसा
पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान के समक्ष रखीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।