भिनाय: भिनाय में सिविल कोर्ट शुरू नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष, अधिवक्ताओं ने SDM को CM के नाम सौंपा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | May 1, 2026 राजस्थान सरकार ने 19फरवरी 2025 को बजट घोषणा में भिनाय में सिविल न्यायालय खोलने की घोषणा की थी।घोषणा के एक वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी न्यायालय शुरू नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है।अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे भिनाय SDM को CM के नाम ज्ञापन सौंपा,और जल्द न्यायालय शुरू करवाने की मांग की।