शुजालपुर: सीमांकन के दौरान ज़मीन विवाद, महिलाओं को ज़मीन पर पटक कर पीटा, लाठी-डंडे चले, सात घायल
शुजालपुर के ग्राम भ्याना फूलेन मार्ग पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महिलाओं को जमीन-जमीन पर पटक-पटककर पीटा गया। तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन के लिए पहुंचे सरकारी अधिकारियों के सामने लाठी-डंडे चले और तलवारें भी लहराई गईं। इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गए।यह विवाद दो भाइयों के परिवार के बीच जमीन के हिस्से-बंटवारे को लेकर बताया जा रहा ।