वारासिवनी: वार्ड 8 में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया निरीक्षण, जल संरक्षण पर दिया जोर
वार्ड 8 में चल रहे तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने निरीक्षण किया। उनके साथ नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज दादरे, पार्षद धर्मु जोशी व टीम मौजूद रही। उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण व भूजल स्तर बढ़ाने के लिए आवश्यक है। यहां पिचिंग, बाउंड्रीवाल, पाथवे, घाट, लाइटिंग व फाउंटेन का कार्य जारी है।