कानपुर: जवाहर नगर में झोलाछाप डॉक्टर ने किया व्यक्ति का गलत इलाज, हालत गंभीर, पीड़ित ने डीएम ऑफिस में की शिकायत
सीसामऊ थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक व्यक्ति का गलत इलाज कर दिया गले के पास दाने का जबर्दस्ती इलाज कर दिया जिससे मरीज की जान पर बन आई। पीड़ित को सभी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। पीड़ित ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।