ग्वालियर गिर्द: राष्ट्रपति के दौरे से पहले ग्वालियर में नो फ्लाई जोन लागू, ड्रोन समेत सभी उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध
ग्वालियर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। इसी बीच शुक्रवार रात 8 बजे सामने आई जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट और वीआईपी सर्किट हाउस मुरार के 5 किलोमीटर के दायरे को अस्थायी रूप से "नो फ्लाई जोन" घोषित कर दिया गया है, जहां तीन दिनों तक किसी भी प्रकार की उड़ान गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी।