सादगी, आत्मीयता और अपनापन की खूबसूरत मिसाल।
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बच्चों के साथ पान की पतरी में जमीन पर बैठकर न्योता भोज किया। बच्चों के साथ भोजन करते हुए उन्होंने पढ़ाई, खेल और उनके सपनों पर आत्मीय संवाद किया तथा पौष्टिक भोजन और मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।
बच्चों के चेहरे की मुस्कान और अपनत्व से भरा यह पल कार्यक्रम की सबसे यादगार तस्वीर बन गया।
#ShalaPraveshotsav #NyotaBhoj #Bemetara #Chhattisgarh
45 views | Raipur, Chhattisgarh | Jul 10, 2026