कैराना: कैराना के खुरगान गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते किसान के साथ की गई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Kairana, Shamli | Jun 15, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान निवासी जाकिर अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत पर गया था। आरोपी है कि रंजिश के चलते परिवार के लोगों ने ही लाठी—डंडों से उसके साथ मारपीट की, जिस कारण वह घायल हो गया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।