मोहनलालगंज: नगराम के बहरौली में घर पर पत्थरबाजी, परिवार में दहशत का माहौल
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर पर ईंट-पत्थर फेंके जाने से दहशत फैल गई। रिंकू पुत्र स्व. बाबूलाल के घर पर पत्थरबाजी हुई, जिससे बाहर लगा सीमेंटेड टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। रविवार को हुई पत्थरबाजी में 13 वर्षीय किंजन पुत्री अमर सिंह को हल्की चोट आई।