बदायूं: दहगवां गांव में रिश्तेदारी में आई महिला की राजकीय मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 20, 2026 जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के करनपुर गांव की रहने वाली 40 वर्षीय राजमाला पत्नी धारा सिंह बीमार रहती थी। वह अपने मायके बबराला आई थी। वहां से वह अपने भाई मुंशीलाल की ससुराल दहगवां आ गई। तो उनकी हालत बिगड़ गई। तो परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां सोमवार को इलाज के दौरान शाम 5:00 बजे के आसपास राजमाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।