भुसावर: खेत पर कब्जे की कोशिश का विरोध करने पर ग्रामीण पर चली गोली, क्रेशर संचालक समेत कई लोगों पर दर्ज हुआ मामला
क्षेत्र के घाटरी गांव में एक किसान की कृषि भूमि पर कथित रूप से कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्रेशर संचालक और उसके साथ आए लोगों ने खेत में जबरन निर्माण सामग्री डलवाकर रास्ता बनाने की कोशिश की। किसान द्वारा विरोध जताने पर उस पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि गोली किसान को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।