हाथरस: दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों पर धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने कराया घायलों का डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड विद्यानगर पर बाइक सवार 2 युवकों पर दबंगों ने धारदार हथियार उस्तरा से हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों के हाथ मे गंभीर चोट लग गई। दबंगों के हमले घायल बाइक सवार दोनों युवकों को सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।