कुरावली: कुरावली नगर में महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
कुरावली नगर में महर्षि कश्यप की जन्म जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नगरवासियों ने कई स्थानों पर शोभायात्रा को रोककर जलपान की व्यवस्था की और श्रद्धा भाव से स्वागत किया।