सागर नगर: कैंट थाना पुलिस ने पौने दो किलो गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कैन्ट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गांजा बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिराज उर्फ अक्का पित जमील मकरानी निवासी भैंसा अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) अपने पास रखकर बिक्री कर रहा हैं।