सागर नगर: पंकज प्रजापति हत्याकांड को लेकर समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईजी ऑफिस एवं कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में 8 जून को हुए पंकज प्रजापति हत्याकांड को लेकर प्रजापति समाज ने मोर्चा खोल दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 2:00 बजे प्रजापति समाज के लोग इकट्ठा होकर आईजी कार्यालय और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है।