सागर नगर: ईशुरवारा सरपंच मारपीट मामले में दूसरा पक्ष आया सामने, सरपंच परिवार पर लगाया मनगढ़ंत कहानी बनाने का आरोप
ईशुरवारा ग्राम पंचायत की सरपंच रश्मि राय ने पूर्व सरपंच महेश विश्वकर्मा और उनके परिजनों पर मारपीट और सरपंच पद से इस्तीफा देने का दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में सोमवार धरने पर बैठ गई थी। वहीं इस मामले में अब दूसरा पक्ष पूर्व सरपंच महेश राय बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मंगलवारको एसपी ऑफिस पहुंचकर सभी आरोपो को निराधार बताया है।