जय घंटाकर्ण देवता
अषाढ़ माह की पावन छमाही पूजा एवं हवन यज्ञ का आयोजन घंटाकर्ण धाम लोस्तू में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और भगवान घंटाकर्ण देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन यज्ञ के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
जो श्रद्धालु धाम तक नहीं पहुंच सके, उन्होंने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से इस पावन आयोजन से जुड़कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।