जबेरा: नया बाजार में सड़क किनारे नाली में जा घुसा पिकअप वाहन, लोग बाल-बाल बचे
Jabera, Damoh | Apr 10, 2026 जबेरा दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर नया बाजार में प्रवेश करते समय एक पिकअप वाहन शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अनियंत्रित होकर नाली में फिसल गया। जिससे पिकअप वाहन का पिछला हिस्सा नाली में धस गया। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकला तब जाकर नया बाजार का मार्ग सुचारू हो पाया।