वैर: भरतपुर में बारिश के बाद लोहे के गेट में उतरे करंट से 12वीं पास युवक की हुई मौत
Weir, Bharatpur | Jun 27, 2026 भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के बाछरैन गांव में गुरुवार शाम बारिश के बाद घर के लोहे के गेट में करंट उतर आया। 19 वर्षीय कृष्णदेव जैसे ही गेट के संपर्क में आया, उसे तेज करंट लग गया। चीख सुनकर परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिय।