टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने किया थाना अजाक का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा
टीकमगढ़ जिले मे पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आज दिन बुधवार को थाना अजाक का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं पुलिस कार्य प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया गया पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन अभिलेखकक्ष, हवालात व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संचालन की मूल्यांकन किया