दुधि: झारोकला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कलावती देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति इंद्रदेव ने बताया कि परिवार के सदस्य घर पर थे। इसी दौरान उनकी पत्नी कलावती देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।