चैनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार बिहार का युवक 5 महीने बाद गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
चैनपुर बाजार निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में बिहार के आरोपी युवक को पांच महीने बाद गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने शाम 5 बजे बताया कि बीते वर्ष 12 दिसंबर 2025 को युवती के पिता द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं।