खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अवंति बाई चौक, मातामंदिर के पास एक वाहन में गैस का अवैध अंतरण किया जा रहा था। संचालक अंशु मौके से फरार हो गया। टीम ने 37 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 बड़ी रिफिलिंग मशीन एक छोटी मशीन और पाइप जब्त किए|