गुण्डरदेही: ग्राम बेलौदी में 8 माह से धंसी सड़क को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समतल कराया, ₹4 हजार खर्च किए
गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेलौदी में मुख्य मार्ग पर श्मशान घाट के पास पुलिया के समीप सड़क करीब 6 इंच तक धंस जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ था। यह मार्ग करहीभदर-जामगांव होते हुए नेशनल हाईवे से जुड़ता है, जहां से प्रतिदिन भारी वाहनों सहित बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। बताया जा रहा है कि सड़क पिछले लगभग आठ माह से धंसी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। सड़क धंसने के कारण विशेषकर मोटरसाइकिल चालकों को दुर्घटना का डर था