मड़ियाहू: मड़ियाहूं तहसील परिसर में साइकिल स्टैंड, कैंटीन और दुकानों की हुई नीलामी
मड़ियाहूं तहसील परिसर स्थित सभागार में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे साइकिल स्टैंड, एक कैंटीन एवं दो सामान्य दुकानों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नीलामी तहसीलदार राकेश कुमार की देखरेख में दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई और निर्धारित नियमों के तहत बोली लगाकर पूरी की गई।