कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज के करतहरी टोला जनकपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, नौ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के करतहरी टोला जनकपुर मे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उषा देवी ने आरोप लगाया कि वह अपनी देवरानी का विवाद शांत कराने गई थीं, तभी गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।